राशिफल-पंचांग 21 नवम्बर 2023


पंचांग 21 नवम्बर 2023:-
रा.मि. 30 संवत् 2080 कार्तिक शुक्ल नवमीं भौमवासरे रात 12/53, शतभिषा नक्षत्रे रात 8/34, व्याघात योगे शाम 6/53, बालव करणे सू.उ. 6/39 सू.अ. 5/21, चन्द्रचार कुम्भ, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0.

———————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 21 नवम्बर 2023
वर्ष के प्रारंभ में नवीन कार्यो में रूचि एवं सफलता प्राप्त होगी, व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा, वर्ष के मध्य में सत्ता सुख प्राप्त होगा,स्थाई लाभ का योग है, वर्ष के अन्त में माता पिता के कमजोर स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, अत्याधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी, अधिकारी वर्ग से मतभेद हो सकता है.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को माता पिता के कमजोर स्वास्थ्य से मन अशांत रहेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को अत्याधिक परिश्रम से सफलता मिलेगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को स्थाई लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को सत्ता पक्ष से सुख मिलेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अधिकारों में वृद्धि होगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मतभेद हो सकता हे, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा.

———————————————————–

आज का भविष्य- मंगलवार 21 नवम्बर 2023
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान भाग्यवान एवं दृढ़ निश्चयी होगा, निडर स्वाभाव का, शिक्षा में अग्रणी होगा, माता पिता के प्रति लगाव रहेगा, इसका भाग्योदय जन्मस्थान के पास होता है, अच्छे व्यापार के अवसर भी सामने आयेंगे.

———————————————————–

मेष- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, मानसिक प्रसन्नता होगी, मांागलिक कार्यो में सफलता मिलेगी, सत्कर्म में खर्च होगा.

वृषभ- कानूनी मामलों में सावधानी से निर्णय लें, आत्म विश्वास बढ़ेगा, पुराने कार्य बनेंगे, पुरूषार्थ बना रहेगा,मानसिक संतोष रहेगा.

मिथुन- समय पर कार्य पूरा करने में परेशानी होगी, विरोधियों की चालों को समझनेका प्रयास करें,उत्पन्न समस्याओं का समाधान होगा, जवृश्चिक जायजाद के कार्य बनेंगे.

कर्क- सहूलियत के हिसाब से कार्ययोजना में बदलाव कर लेंगे, अधिकारी आपकी बात से सहमत होंगे, पद का लाभ मिलेगा.

सिंह- सामाजिक कार्यो में उपस्थिति नया रंग भर देगी, धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी, राजनैतिक कार्यो में अनुकूलता रहेगी, उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा.

कन्या- कामकाज में सुधार के लिये दिनरात एक कर देंगे, जरूरी काम के लिये सिफारिश करना पड़सकती है, भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा, विवादों को न बढ़ायें.

तुला- भावनात्मक संबंधों मेंमधुरता बढ़ेगी, स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पायेंगे, कुटुम्बियों के सहयोग से कार्यारंभ होगा, सक्रिय राजनीति में स्थान बढ़ेगा.

वृश्चिक- कार्यस्थल परसबकी जिम्मेदारी तय करें, कार्यो में वाछित सफलता मिलेगी, दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, स्त्री पक्ष की चिन्ता रहेगी.

धनु- न्यायालयीन कार्यो में सफलता मिलेगी, दिनचर्या नियमित रहेगी, कार्यो में सफलता मिलेगी, मनोरंजन में खर्च होगा.

मकर- मित्रों की मदद से बिखरे कार्य समेटने में मदद मिलेगी, सामाजिक मामले में पक्ष मजबूत होगा. अनावश्यक विवादों को टालें.

कुम्भ- कुटुम्बीयजनों से विवाद होगा, आर्थिक कार्यो में प्रगति होगी, किसी की जमानत देना कष्टप्रद हो सकता है, परिश्रम अधिक होगा.

मीन- जोखिम से बचें, प्रयास सार्थक होगा, विवादों को न बढ़ायें, कार्यो में सफलता मिलेगी, मान सम्मान तथा प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

———————————————————–

व्यापार भविष्य-

कार्तिक शुक्ल नवमीं को शतभिषा नक्षत्र के प्रभाव से लालमिर्च, केशर, रूई, तांबा, में नरमी होगी, बाद में तेजी होगी, जूट पाट, बारदाना, उड़द, मूग, मोठ के भाव में मंदी होगी, भाग्यांक 2356 है.


नव भारत न्यूज

Next Post

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहिम को मिली पैरोल

Tue Nov 21 , 2023
सिरसा, (वार्ता) हरियाणा में सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहिम सिंह को 21 दिन की पैरोल मिल गई है। ये पैरोल डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक शाह मस्ताना जी के अवतार माह के कार्यक्रम के दृष्टिगत मिलने से डेरा अनुयायी काफी खुश हैं। रोहतक प्रशासन ने उत्तरप्रदेश […]

You May Like