कुक्षी।नगर के जोशी गली में अलसुबह एक मकान में आग लगने घर मे रखे 270 हजार नगदी,25 ग्राम सोना व लाखों रुपये का घर का सामान कूलर के पाट्र्स आदि जलकर राख हो गये।आग पर कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड और मोहल्ले वालों की मदद से बड़ी से काबू पाया जा सका।यह जानकारी देते हुए मकान मालिक भाजपा नेता राजेश गुप्ता ने बताया कि सुबह 7 बजे के करीब मकान से धुंआ निकलने की जानकारी पड़ोसियों के द्वारा मिली तत्काल मुहल्ले के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आगजनी में तकरीबन 35 लाख के नुकसान हुआ है।अज्ञात कारणों से लगी आग से घर के समान के साथ कूलर इत्यादि समान भी सबकुछ जलकर राख हो गया।मकान लकड़ी होने के कारण फैली आग से तीन मंजिला मकान पूर्ण रूप से जलकर खाक हो गया।घटना की खबर लगते ही पटवारी ने मौके पर पहुचकर जानकारी ली। आगजनी की घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। घटना की खबर लगते ही समाजजनों के साथ बड़ी संख्या में भाजपाई पहुँच गये थे।
Next Post
राशिफल-पंचांग 21 नवम्बर 2023
Tue Nov 21 , 2023
पंचांग 21 नवम्बर 2023:- रा.मि. 30 संवत् 2080 कार्तिक शुक्ल नवमीं भौमवासरे रात 12/53, शतभिषा नक्षत्रे रात 8/34, व्याघात योगे शाम 6/53, बालव करणे सू.उ. 6/39 सू.अ. 5/21, चन्द्रचार कुम्भ, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0. ———————————————————– आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 21 नवम्बर 2023 वर्ष […]

You May Like
-
January 27, 2023
आरक्षक पुलिस बल की आंंख और कान: शिवराज
-
November 22, 2023
एएफसी क्वालीफायर में कतर ने भारत को हराया
-
June 10, 2022
बमन इरानी और समारा तिजोरी की फिल्म मासूम का ट्रेलर रिलीज
-
August 5, 2022
हर घर तिरंगा’ अभियान का वीडियो एवं थीम गाना लांच