नयी दिल्ली, (वार्ता) पहली हॉकी इंडिया जूनियर और सब जूनियर पुरुष अकादमी चैंपियनशिप 2023 (जोन बी) तमिलनाडु के कोविलपट्टी में आज से खेली जायेगी।
हॉकी इंडिया के सूत्रों ने बताया कि जूनियर वर्ग में भाग लेने वाली 12 टीमें इस प्रकार है:- तमिलनाडु हॉकी अकादमी, बरार हॉकी अकादमी (विदर्भ) अमरावती, रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब, थिरुमालवलावन हॉकी अकादमी, हुबली हॉकी अकादमी, आर.वी. अकादमी ऑफ हॉकी, ओडिशा नेवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर, कुड्डालोर हॉकी अकादमी, अश्विनी स्पोर्ट्स अकादमी, सेल हॉकी अकादमी, स्मार्ट हॉकी अकादमी रायपुर, एसडीटी हॉकी नीलगिरी अकादमी।
वहीं सब जूनियर चैंपियनशिप में भाग लेने वाली आठ टीमें इस प्रकार है:- तमिलनाडु हॉकी अकादमी, गंगपुर स्पोर्ट्स अकादमी, लक्ष्मी अम्मल स्पोर्ट्स अकादमी, थिरुमालवलावन हॉकी अकादमी, स्मार्ट हॉकी अकादमी रायपुर, अश्विनी स्पोर्ट्स अकादमी, सेल हॉकी अकादमी, कुड्डालोर हॉकी अकादमी।
उन्होंने बताया कि हॉकी इंडिया जूनियर और सब जूनियर पुरुष अकादमी चैंपियनशिप 2023 (जोन बी) में भाग लेने वाली टीमों को दो समूहों (ए और बी) में विभाजित किया जाएगा और दोनों श्रेणियां शीर्ष चार-चार टीमें 29 नवंबर को होने वाली चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में खेलेंगी।
ग्रुप चरण में, जीतने वाली प्रत्येक टीम को तीन अंक मिलेंंगे, जबकि ड्रॉ पर प्रत्येक टीम को एक अंक बांटा जायेगा।
निर्धारित समय के अंत में टाई होने की स्थिति में विजेता का फैसला शूट-आउट से होगा।
फाइनल 30 नवंबर को खेला जायेगा।
जबकि सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें उसी दिन को तीसरे स्थान के लिए मैच खेलेंगी।