नयी दिल्ली 22 मार्च (वार्ता) भारत की पुष्प-कृषि निर्यात क्षमता को बढ़ाने की दिशा में विशेष रूप से पूर्वोत्तर में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीईडीए) ने मिजोरम के बागवानी विभाग के सहयोग से आइजोल (मिजोरम) से सिंगापुर के लिए एंथुरियम फूलों की पहली खेप भेजी है। […]

नयी दिल्ली 22 मार्च (वार्ता) देश के कृषि निर्यात को बढ़ावा देते हुए मुजफ्फरनगर के शामली का 30 मीट्रिक टन (एमटी) जीआई-टैग वाले गुड़ की खेप को बंगलादेश को निर्यात के लिए रवाना किया गया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने आज यहां कहा कि मुजफ्फरनगर अपने उच्च गुणवत्ता वाले […]

इंदौर, 22 मार्च (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना तथा चांदी में मांग कमी से मंदा रहा। आज सोना 200 रुपये तथा चांदी 700 रुपये सस्ती बिकी। सिक्का स्थिर रहा। विदेशी बाजार में सोना 3022 डालर व चांदी 3305 सेन्ट रुपये प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के […]

नई दिल्ली 22 मार्च (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख […]

इंदौर, 22 मार्च (वार्ता) पशुआहार कपास्या खली से तेजी हुई। कपास्या खली इंदौर 2100, कपास्या खली देवास 2100, कपास्या खली उज्जैन 2100, कपास्या खली खंडवा 2075 कपास्या खली बुरहानपुर 2075 रुपये प्रति 60 किग्रा.। कपास्या खली अकोला 2925 रुपये प्रति क्विंटल। भाव टैक्स पेड हैं।

इंदौर, 22 मार्च (वार्ता)। सियागंज किराना बाजार में शक्कर में मांग रही। खाद्य तेलों के भाव ऊंचे हुए। मूंगफली तेल महंगा बिका। तिलहन में लिवाली रही। दलहनों के साथ दाल में मांग से मजबूती दर्ज की गई। चावल में खरीदी बनी रही। किराना बाजार सियागंज किराना बाजार में शक्कर में […]

मुंंबई (वार्ता) वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अप्रैल 2025 से एसयूवी और सीवी रेंज में कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने की शुक्रवार को घोषणा की। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि इस मूल्य वृद्धि का कारण अन्य कारणों के अलावा बढ़ती […]

कोलकाता, (वार्ता) राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) ने पेपल के साथ हाथ मिलाकर भारत के युवाओं, खासकर कम आय वाले परिवारों की महिलाओं, को कौशल विकास के जरिए सशक्त बनाने की पहल शुरू की है। इस साझेदारी का लक्ष्य बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) क्षेत्र में उद्योग-प्रासंगिक कौशल प्रदान […]

कोलकाता, (वार्ता) भारत के कृषि कार्यबल में 64.4 प्रतिशत हिस्सेदारी महिलाओं की है लेकिन शीर्ष कृषि और उससे संबंधित कंपनियों में उनकी मौजूदगी महज छह से 10 प्रतिशत तक सीमित है। भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद (आईआईएमए) और गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड की “कृषि व्यवसाय में महिलाएं-अवसर और चुनौतियां” विषय से शुक्रवार […]

कोलकाता, 21 मार्च (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने शुक्रवार को अपने नए मोबाइल ऐप ‘बड़ौदा एमडिजीनेक्स्ट’ को लॉन्च करने की घोषणा की। बैंक ने बयान जारी कर बताया कि यह ऐप खास तौर पर बड़ौदा कैश मैनेजमेंट सर्विसेज (बीसीएमएस) का इस्तेमाल करने वाले कॉर्पोरेट ग्राहकों के […]