बुधनी. सोमवार दोपहर बरेली से नर्मदापुरम जा रही बस बगवाड़ा के पास बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद सड़क से नीचे उतर कर पलट गई. जिसमें 20 लोगों को चोटें आई हैं. वहीं बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. एसडीएम दिनेश तोमर, तहसीलदार ललित सोनी, […]

सागर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर संदीप जी आर सागर जिले के मुख्य कार्यक्रम में स्थानीय पीटीसी ग्राउंड मैदान पर ध्वजारोहण करेंगे एवं बधाई संदेश का वाचन करेंगे।

अनूपपुर। केंद्रीय विद्यालय अनूपपुर में एक राखी, रक्षकों के नाम कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया। छात्राओं ने जिला मुख्यालय के पुलिस जवानों को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और राखी बांधकर उनके साहस और सेवा भावना के प्रति आभार जताया। प्राचार्य देवेंद्र कुमार तिवारी ने इसे देशभक्ति व सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणा […]

रीवा।कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि सभी अधिकारी समाधान ऑनलाइन के एजेण्डा बिन्दुओं पर लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरण तत्परता से निराकृत करें. मांग आधारित आवेदनों को बंद करने की कार्यवाही करें. सीएम हेल्पलाइन में 50 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के […]

सीधी। कुर्रवाह गांव में सोमवार को रास्ते को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोस में रहने वाली एक महिला और उसके दो साथियों ने मोहम्मद अब्दुल्ला और उनके बेटे मोहम्मद मुबारक पर पीछे से डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल […]

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चार से आठ अगस्त तक चले विधानसभा के सत्र में तीन महत्वपूर्ण विधेयक पारित कर उनकी सरकार ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। श्रीमती गुप्ता ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि चार से आठ […]

वाशिंगटन 11 अगस्त (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘बेघर लोगों’ को राजधानी से बाहर निकालने की बात कही है। यह कदम उन्होंने सरकारी दक्षता विभाग के अधिकारी पर हमले के बाद संघीय सुरक्षा और कानून को मजबूत करने का हवाला देते हुए उठाया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया […]

माॅस्को/येरेवान, 11 अगस्त (वार्ता) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आर्मेनियाई प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान के साथ फोन पर बातचीत की और वाशिंगटन में उनके, अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच हुयी त्रिपक्षीय बैठक पर चर्चा की। क्रेमलिन ने सोमवार को यह जानकारी दी। क्रेमलिन ने […]

सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के एक दंपत्ति को अपने 5 माह के मासूम बेटे अभि साहू की हत्या के मामले में तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश देवसर विजय कुमार सोनकर ने आजीवन कारावास और पाँच-पाँच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई. घटना 28 मार्च 2019 की है, जब मां राधा देवी […]

सुसनेर। भादौ के पहले सोमवार को राजाधिराज भगवान नीलकंठेश्वर और ओंकारेश्वर महादेव की शाही सवारी निकाली गई. फूलों से सजी पालकी में विराजमान महादेव के स्वागत में नगरवासियों ने पलक पांवड़े बिछा दिए. डीजे की धुन पर नाचते-गाते हजारों भक्त, फूलों की वर्षा, भूतों की बारात और अखाड़ों के हैरतंगेज […]