जबलपुर: शहर के रसल चौक से चौथा पुल मार्ग पर जाम की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोगों को आने-जाने में हमेशा परेशानी होती है। इस मार्ग में प्रतिदिन पांच से छः बार जाम लगता है। यही नहीं शहर की अन्य सड़को पर वाहनों के अत्यधिक दवाब के कारण प्रतिदिन जाम स्थिति बन रही है। सबसे अधिक जाम की समस्या दिन के दस से शाम सात बजे तक रहती है। नगर के रामपुर चौक से शक्तिनगर तक दो पहिए एवं चार पहिए वाहनों के कारण जाम की स्थिति कायम हो जाती है। प्रतिदिन दोपहर में निजी स्कूलों में छुट्टी होने पर निश्चित रूप से जाम की स्थिति कायम हो जाती है। इससे सबसे अधिक फजीहत स्कूली बच्चों और महिलाओं को होती है।उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है। जाम के कारण रसल चोक से चौथा पुल तक करीब एक किलोमीटर की दुरी तय करने में 15 मिनिट तक का समय लग जाता है।
इलाके अलग हाल वही
शहर की अधिकतर सड़को पर वाहनों का बराबर दबाव रहता है। जिस कारण जाम की समस्या बढ़ गई है। इसके अलावा मालवीय चौक में अभी तक पार्किंग की व्यवस्था नहीं रहने के कारण जाम स्थिति उत्पन्न होती है। चौक की सड़को पर ऑटो और ई रिक्शे खडे किये जा रहे है। इसके अलावा नगर के अधिकांश चौक पर तथा मुख्य सड़क पर ही कारों की पार्किंग कि जा रही है। जिससे जाम की स्थिति कायम रहती है। राहुल सिंह ने बताया कि शहर में जाम की समस्या के समाधान के लिए पार्किंग का होना जरूरी है।