आपराधिक रिकॉर्ड,पार्टी विरोधी कार्य में लिप्त नहीं बनेंगे सक्रिय सदस्य 

रतलाम। संगठन पर्व में सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को रंगोली परिसर में हुआ। इसमें भाजपा सहकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी मदनलाल राठौर ने मार्गदर्शन दिया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। इस दौरान जिला सदस्यता प्रभारी व जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला महामंत्री संगीता चारेल, सक्रिय सदस्यता टोली के सदस्य जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, मनोहर पोरवाल एवं महापौर प्रहलाद पटेल मंचासीन रहे।

मदनलाल राठौर ने सक्रिय सदस्यता के लिए किए गए कार्यो की जानकारी देते हुए कहा कि आपराधिक रिकॉर्ड वाले एवं पार्टी विरोधी कार्यों मे लिप्त सदस्यों को सक्रिय सदस्य नहीं बनाया जायेगा। अभियान के तहत् सक्रिय सदस्य बनने हेतु पात्र वही सदस्य माना जायेगा,जिसके द्वारा 100 सदस्य बनाए गए। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वागत भाषण देते हुए भाजपा सदस्यता अभियान में लक्ष्य पूर्ण करने वाले रतलाम शहर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। उन्होंने अन्य विधानसभा में जल्द लक्ष्य पूर्ण करने का आह्वान किया। जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने सदस्यता अभियान की जानकारी दी। संचालन निर्मल कटारिया व आभार महेश सोनी ने माना।

 

जिला व मंडल टोलिया बनाई

 

जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने बताया कि भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान के लिए जिला एवं मंडल टोलिया गठित का गठन किया गया हैं। इनके माध्यम से पात्र सदस्य को सक्रिय सदस्य बनाया जायेगा।

Next Post

विश्व की सभी संस्कृतियों की जननी है भारत की संस्कृति

Tue Oct 15 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email — 19 वां उद्भव उत्सव: — *अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज* — *कार्निवाल की मनोहारी झलक देख रोमांचित हुए लोग* ग्वालियर l उद्भव स्पोर्ट्स एंड कल्चरल ऐसोसिएशन के चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव ग्रीनवुड पब्लिक […]

You May Like