ट्रिपल एंगल में उलझी पुलिस: घटना,हत्या या आत्महत्या के राज खोलेंगे इलेक्ट्रानिक डिवाइस
नवभारत न्यूज
खंडवा। पर्यटनस्थल हनुवंतिया में एक बुजुुुुुुर्ग दंपत्ति की लाशें पानी में तैरती मिली हैं। वे इंदौर के रहने वाले हैं। दो दिन की काटेज बुकिंग के बाद यहां ठहरे थे। मामला घटना का है या आत्महत्या का। इसमें पुलिस टीम जांच कर रही है। मृतक के बारे में बताया गया कि वे रिलायंस कंपनी में रिटायर्ड इंजीनियर थे।
घटना वाले दिन सोमवार को सुबह 6 बजे ट्रेकसूट पहनकर कैमरे में जाते हुए दिखे। शंका वहां बढ़ जाती है, जब एकांत में गए। वहां कोई नहीं जाता। पास में जूते पड़े मिले। काटेज में सब सामान्य था। रात को भरपेट खाना खाया। मोबाइल पर बातें भी कीं। ट्रेकसूट में तैयार होकर मार्निंग वाक पर निकले। फिर आत्महत्या में संशय पुलिस को दिख रहा है। नहाते समय घटना या हत्या के एंगल पर भी पुलिस सर्चिंग कर रही है।
ये था काटेज
के अंदर का माहौल
रिसोर्ट के काटेज वाले हिस्से के बारे में मैनेजर सुभाष अग्रवाल ने बताया कि 12 अक्टूबर से काटेज बुक था। वे किसी तरह के विचलित नहीं दिखे। कैमरे में 14 तारीख सुबह 5 या 6 बजे दूर किनारे पर जाते हुए दिख रहे हैं। 13 तारीख की रात 8 बजे उन्होंने खाना भी खाया। केयर टेकर सोनू के मुताबिक कुछ भी असामान्य उसे नहीं लगा। तुरंत पुलिस को सूचना दे दी गई थी।
दूर एकांत में मिली लाशें
क्रूज के पास पति-पत्नी की लाश मिली है। क्रूज दूर एकांत में खड़ा है। वहां अधिकतर कोई नहीं जाता। अधिकारी मामले में जुटे हैं मृतकों का नाम भगवान सिंह धाकड़ व पत्नी सुनीता निवासी लसूडिया थाना इंदौर के हैं। दोनों ने ऑनलाइन बुकिंग कर हनुमंतिया के कॉटेज नंबर 102 में ठहरे हुए थे। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों की दी वह भी मौके पर पहुँच गए थे।
मोबाइल डिटेल खोलेगी रहस्य
एसपी मनोजकुमार राय ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे, उनके मोबाइल और अन्य डिटेल से सब साफ हो जाएगा। मृतक का नाम भगवानसिंह 66 एवं पत्नी सुनीता धाकड़ हैं। उनके काटेज से किसी तरह की संदिग्ध चीज नहीं मिली है। जल्द ही पुलिस की पूरी विंग खुलासा कर निर्णय पर पहुंचने में लगी है। एसपी खुद मौके पर 60 किमी दूर पहुंचे थे। मृतकों के शव पानी से रेस्क्यू कर निकाल लिए गए हैं। पीएम के लिए मूंदी चिकित्सालय भेज दिए। मृतकों के परिजन भी मूंदी पहुंच चुके हैं। उन्हें शव सौंप दिए जाएंगे। जहां से उन्हें इंदौर ले जाया जाएगा।