हरियाणा में नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए पर्यवेक्षक बने अमित शाह

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने रविवार को यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने हरियाणा में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए श्री शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

इसी तरह से पार्टी संसदीय बोर्ड ने जम्मू-कश्मीर विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

राजनीतिक हलकों में श्री शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने को आश्चर्य से देखा जा रहा है। हाल के वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है जब श्री शाह को किसी राज्य विधानसभा के चुनाव के बाद भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। इससे यह संकेत भी मिल रहा है कि हरियाणा में नयी सरकार में नये और अप्रत्याशित चेहरों को जगह मिलने की संभावना है।

Next Post

तमिलनाडु में कावरपेट्टई स्टेशन पर ट्रैक बहाल, पहली ट्रेन चली

Sun Oct 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email चेन्नई, 13 अक्टूबर (वार्ता) तमिलनाडु में कावराईपेट्टई रेलवे स्टेशन पर मुख्य लाइन यातायात रिकॉर्ड समय में बहाल कर दिया गया और इस सेक्शन में पहली ट्रेन का परिचालन भी किया गया। गौरतलब है कि मैसूरु-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस […]

You May Like