शिवपुरी, 12 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आज एक नव विवाहिता दंपति का शव उनके घर में मिला है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि खनियाधाना थाना क्षेत्र के चमरा हुआ गांव में विनोद जाटव एवं उसकी पत्नी अंजली कुशवाहा का शव मिला है। पत्नी अंजली का शव फांसी पर लटका मिला जबकि पति विनोद का शव जमीन पर मिला है। चार महिने पहले ही विनोद व अंजली ने प्रेम विवाह किया था। सुबह जब काफी देर तक उनके कमरे के दरवाजे नहीं खुला तो घर वालों ने खिड़की से देखा तब जाकर इसका पता लगा।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।