भोपाल, 24 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने राष्ट्रीय ग्रामीण एवं कृषि विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा लगाई गई मिलेट प्रदर्शनी की सराहना की। अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 में मोटे अनाज के उपयोग को बढ़ावा देने के लिये सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय ने इसी अनुक्रम में राज्य ऋण संगोष्ठी 2023-24 के आयोजन पर मिलेट प्रदर्शनी भी लगाई।
श्री देवड़ा ने कहा कि मोटे अनाज का सेवन स्वास्थ्य के लिये लाभप्रद रहता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से ही वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है।
नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक निरूपम मेहरोत्रा, एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक विनोद कुमार मिश्रा, आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक नीरज निगम, और अपर मुख्य सचिव कृषि अशोक वर्णवाल उपस्थित थे।
Next Post
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू में नेचर कैम्प का आयोजन
Tue Jan 24 , 2023
भोपाल –छात्र-छात्राओं में वन, वन्य-प्राणियों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने की दृष्टि से भोपाल शहर एवं उसके आस-पास के ग्रामों के शासकीय विद्यालयों के लिये एक दिवसीय नेचर कैम्प वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, जू भोपाल में आयोजित किये जा रहे हैं। इसी […]

You May Like
-
September 27, 2021
नूतन कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राईव में 630 अवेदकों का चयन
-
September 18, 2021
विदिशा में शुक्रवार को डेंगू के 4 नये मरीज मिले
-
April 19, 2022
5 एकड़ सरकारी ज़मीन से कब्ज़ा हटाया
-
August 28, 2022
मध्यप्रदेश के पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश