नयी दिल्ली, 24 जनवरी (वार्ता) दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित उत्तर भारत में मंगलवार को अपराह्न दो बजकर 28 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (एनसीएस) के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गयी। इसका केन्द्र उत्तर-पश्चिम नेपाल में 29.41 उत्तरी अक्षांश और 81.68 पूर्वी देशांतर पर जमीन की सतह से 10 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप के झटके नेपाल, भारत और तिब्बत में महसूस किये गये।
भारत में दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा बिहार में नेपाल के निकटवर्ती इलाकों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये। अभी कहीं से किसी जान-माल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।
Next Post
देवड़ा ने सराहा मिलेट प्रदर्शनी को
Tue Jan 24 , 2023
भोपाल, 24 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने राष्ट्रीय ग्रामीण एवं कृषि विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा लगाई गई मिलेट प्रदर्शनी की सराहना की। अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 में मोटे अनाज के उपयोग को बढ़ावा देने के लिये सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। नाबार्ड के […]

You May Like
-
November 5, 2022
एलन मस्क ने बड़ी छंटनी का किया बचाव
-
September 20, 2022
सरकार बनी तो गुजरात में लागू करेंगे पुरानी पेंशन : राहुल
-
July 28, 2022
चौरई,जुन्नारदेव,Pandhurna,जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद पर
-
September 30, 2021
फोनपे पर चांदी में निवेश
-
December 1, 2021
कच्चे तेल पर दबाव, देश में 27 वें दिन शांति
-
December 10, 2021
जनरल रावत का पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार