भोपाल, 12 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दिन में महेश्वर, भोपाल और इंदौर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
डॉ यादव आज सुबह साढे नौ बजे निवास पर शस्त्र पूजन किया। इसके बाद वे 10:25 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा महेश्वर प्रस्थान किया और प्रातः 11:20 बजे महेश्वर पहुंचकर देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण, शस्त्र पूजन कार्यक्रम, गौ पूजन में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री दोपहर 2.10 बजे महेश्वर से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2:30 बजे इंदौर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम करेंगे। अपराह्न 4:35 बजे वायुयान द्वारा इंदौर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 5 बजे भोपाल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री भोपाल में दशहरा उत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे।
डॉ. यादव शाम 7 बजे बिट्टन मार्केट झांकी का दर्शन करेंगे। रात्रि 8 बजे में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम कोलार रोड और रात्रि 8.55 बजे छोला दशहरा मैदान भोपाल के दशहरा कार्यक्रमों में शामिल होंगे।