नयी दिल्ली, 24 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की ओर से दिए गए बयान से किनारा करते हुए मंगलवार को कहा कि यह उनका (दिग्विजय सिंह) का निजी बयान है और ‘हमें सेना पर पूरा भरोसा है।’
जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्री गांधी ने जम्मू-श्रीनगर मार्ग पर संवाददाताओं से कहा,“ मैं दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत नहीं हूं। सेना को लेकर दिया गया बयान उनकी निजी राय है। ” उन्होंने कहा, “भारतीय सेना कुछ भी करे, सबूत की जरूरत नहीं है। सेना के शौर्य पर कोई प्रश्नचिह्न नहीं है। भारतीय सेना पर हमें पूरा भरोसा है। ”
उल्लेखनीय है कि श्री सिंह ने सोमवार को 2016 में भारतीय सेना की ओर से की गयी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कहा कि केंद्र सरकार सर्जिकल स्ट्राइक का दावा करती है, लेकिन आज तक उसका कोई सबूत नहीं दिया गया है। वह झूठ परोसती रहती है।
श्री सिंह के इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने श्री सिंह और कांग्रेस पर तीखा हमला किया है।
Next Post
रोहित, गिल के शतकों ने भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया
Tue Jan 24 , 2023
इंदौर, 24 जनवरी (वार्ता) भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (101) और शुभमन गिल (112) के नायाब शतकों के बाद हार्दिक पांड्या (54) के विस्फोटक अर्द्धशतक की बदौलत तीसरे और आखिरी एकदिवसीय मैच में मंगलवार को न्यूजीलैंड के सामने 386 रन का विशाल लक्ष्य रखा। रोहित ने एकदिवसीय क्रिकेट में 1101 […]

You May Like
-
August 7, 2022
वर्ष 2047 के भारत की ओर समग्रता से बढ़े देश: मोदी
-
November 21, 2021
आंध्र प्रदेश में बाढ़ से हुई मौतों पर राहुल ने जताया शोक
-
December 16, 2021
मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री से मिला – प्रदेश कपड़ा संघ
-
December 13, 2022
कांग्रेस के चीन-प्रेम के कारण हमारी हजारों हेक्टेयर भूमि हड़पी गयी: शाह
-
June 11, 2022
मध्यप्रदेश में कोरोना के 50 नए मामले