छतरपुर, 24 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम पीठासीन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को धमकी देने के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बागेश्वर धाम पीठासीन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को धमकी देने के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। दरअसल रविवार को गढ़ा गांव निवासी लोकेश गर्ग के दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों पर फोनकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पंडित धीरेंद्र शास्त्री को धमकी दी गयी थी। इसकी शिकायत लोकेश गर्ग द्वारा बमीठा थाने में दर्ज करायी गयी, जिसके बाद पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति की तलाश आरंभ कर दी है।
Next Post
बद्रीनाथ , केदारनाथ , हेमकुंड सहित ऊंची पहाड़ी वाले स्थानों पर भारी ठंड बढ़ी
Tue Jan 24 , 2023
चमोली 24 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड में मंगलवार को ऊंचाई वाले स्थानों पर मौसम का मिजाज फिर बदलने से यहां ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने राज्य में 24 से 29 जनवरी तक भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज एवं पीला अलर्ट जारी किया है। आज सुबह से बद्रीनाथ, औली, […]

You May Like
-
February 6, 2022
पेरू के प्रधानमंत्री पिंटो ने दिया इस्तीफा
-
August 22, 2021
एम्स में सस्ती दवाओं के नाम पर मरीजों को लूट रहे
-
October 17, 2022
अपना मकान बनाने 65165 हितग्राहियों को मिलेगी 650 करोड़ की राशि
-
September 28, 2021
31 दिसंबर को रिलीज होगी शाहिद कपूर की जर्सी
-
January 6, 2023
चेन्नई में पसीना बहायेंगी भारत की अंडर-20 महिला टीम