राज्य आनंद संस्थान प्रदान करेगा ऑनलाइन प्रशिक्षण

भोपाल, 10 अक्टूबर (वार्ता) राज्य आनंद संस्थान द्वारा शासकीय एवं अशासकीय व्यक्तियों के लिए 14 से 18 अक्टूबर एवं 21 से 25 अक्टूबर तक 5 दिवसीय ऑनलाइन अल्प-विराम प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए 14 अक्टूबर तक पंजीयन कराया जा सकता है। राज्य आनंद संस्थान की वेबसाइट पर इसकी जानकारी उपलब्ध है।

राज्य आनंद संस्थान के कार्यक्रम निदेशक सत्य प्रकाश आर्य ने बताया कि अल्प-विराम कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय सेवक एवं नागरिकों को उनके कार्य स्थल पर नियमित अंतराल पर ऐसे कार्यों एवं क्रियाओं में सम्मिलित किया जाये जो उनके जीवन में आनंद प्रदान कर सकें।

 

Next Post

आईएएस अधिकारियों के तबादले, दो जिलों के कलेक्टर भी हुए प्रभावित

Thu Oct 10 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 10 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश सरकार ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा (भाप्रसे) के छह अधिकारियों के तबादले किए, जिसके तहत दो जिलों के कलेक्टर भी बदल दिए गए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वन विभाग के उप सचिव […]

You May Like