पमरे को यात्री यातायात से मिला 1234 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व

भोपाल,10 अक्टूबर (वार्ता) पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) ने यात्री यातायात से पिछले छह माह में 1234 करोड़ रुपये से अधिक राशि का राजस्व अर्जित किया है।
पमरे के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने आज बताया कि पिछले छह माह में पमरे के तीनों रेल मंडलों में रेल यात्रियों ने 544 लाख 39 हजार बुक किए। इससे रेलवे को 1234 करोड़ 14 लाख रुपये का राजस्व मिला है। यह राजस्व पिछले वर्ष इसी अवधि में यात्री यातायात से 1207 करोड़ 89 लाख रुपये की तुलना में 2 प्रतिशत अधिक है।
उन्होंने बताया कि पिछले छह माह में भोपाल रेल मंडल में यात्रियों ने लगभग 194 लाख 90 हजार टिकट बुक किए, जिससे रेलवे को 484 करोड़ 91 लाख रुपये का राजस्व मिला। जबलपुर रेल मंडल में लगभग 198 लाख 40 हजार टिकट बुक किए और इससे 462 करोड़ 27 लाख रुपये का राजस्व मिला। इसी तरह कोटा मंडल में लगभग 151 लाख 9 हजार टिकट बुक हुए और 286 करोड़ 95 लाख रुपये का राजस्व मिला।
उन्होंने बताया कि पमरे के जबलपुर, भोपाल और कोटा रेल मंडलों में रेलवे की राजस्व बढ़ाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही यात्री सुविधाओं में विस्तार करके अधोसंरचना निर्माण कार्यों में गति प्रदान की जा रही है।

Next Post

प्रयास से दो गंभीर शिशुओं को मिला नवजीवन

Thu Oct 10 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 10 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। श्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग […]

You May Like