बीसीसीआई ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुंबई 10 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने प्रसिद्व उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
बीसीसीआई ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच ”एक्स” पर रतन टाटा की फोटो साझा करते हुए लिखा ”बीसीसीआई श्री रतन टाटा जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता है और पूरे देश के साथ शोक व्यक्त करता है। विभिन्न क्षेत्रों में उनके अमूल्य योगदान ने भारत के विकास और सफलता की कहानी को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”
पोस्ट में कहा गया ”जुनून, सहानुभूति, दूरदर्शी नेतृत्व, नवाचार और उत्कृष्टता के सिद्धांतों पर आधारित उनकी असाधारण विरासत आने वाले वर्षों में भावी पीढ़ियों को प्रेरित और मार्गदर्शन करती रहेगी।”
उल्लेखनीय है कि रतन टाटा का बुधवार रात यहां एक अस्पताल में निधन हो गया।

Next Post

ग्रीस फुटबॉलर बाल्डॉक स्विमिंग पूल में मृत पाए गए

Thu Oct 10 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ग्लाइफाडा (ग्रीस) 10 अक्टूबर (वार्ता) इंग्लैंड में जन्मे ग्रीस के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी जॉर्ज बाल्डॉक दक्षिणी एथेंस के ग्लिफ़ाडा में अपने घर के स्विमिंग पूल में मृत पाए गए है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पुलिस ने बुधवार […]

You May Like