लेबनान पर पिछले 24 घंटे में हुए इजरायली हवाई हमलों में 36 की मौत, 150 घायल: मंत्रालय

बेरूत, 09 अक्टूबर (वार्ता) लेबनान के विभिन्न क्षेत्रों पर पिछले 24 घंटों में हुए इजरायली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या 36 हो गई है, जबकि 150 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार रात को दी।

इसने कहा कि बेका क्षेत्र में छह लोग मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए, जबकि नबातीह प्रांत में 30 मौतें हुईं और 121 घायल हो गए।

मंत्रालय ने कहा कि माउंट लेबनान में 20 लोग घायल हो गए, जबकि बालबेक हर्मेल जिले में एक व्यक्ति घायल हुआ।

लेबनानी अधिकारियों के अनुसार, इज़रायली हमलों की शुरुआत के बाद से लेबनान में मरने वालों की कुल संख्या 2,100 से अधिक हो गई है, जबकि 10,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Next Post

भाजपा में जश्न और कांग्रेस में निराशा

Wed Oct 9 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email इंदौर: आज घोषित दो राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम से भाजपा में जश्न मनाया गया. वही कांग्रेस में जम्मू कश्मीर में सत्ता आने लेकिन हरियाणा में पीछे रहने के कारण निराशा छाई हुई थी.आज जम्मू कश्मीर […]

You May Like