युवक की गोली मारकर हत्या

भिंड, 05 अप्रैल  मध्यप्रदेश के भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र के भारौली तिराहे पर आज सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार 26 वर्षीय लव सिंह तोमर को सुबह एक युवक ने फोन कर भारौली तिराहे पर बुलाया। लव सिंह मोटर साइकिल से वहां पहुंचा, तभी लक्जरी वाहन से चार लोग आए और गाड़ी से उतरकर लव सिंह से विवाद करने लगे।

आरोपियों ने लव सिंह की मारपीट की और इसके बाद एक युवक ने गाड़ी से बंदूक निकाली और गोली मार दी। लव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

वी डी शर्मा के सामने चुनावी मैदान में उतरीं 'इंडिया' प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त

Fri Apr 5 , 2024
पन्ना, 05 अप्रैल  मध्यप्रदेश के खजुराहो संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के सामने चुनावी मैदान में उतरीं विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन आज निरस्त हो गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीमती यादव का नामांकन पत्र निरस्त […]

You May Like