दमोह की जनता लुटा रही है अपार स्नेहः यादव

दमोह, 05 अप्रैल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि दमोह की धरती पर यह रोड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। दमोह की जनता भाजपा पर अपार स्नेह लुटा रही है।

डॉ यादव ने यह बात यहां पार्टी प्रत्याशी राहुल लोधी के समर्थन में आयोजित रोड शो के दौरान कही। रोड शो में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित अन्य नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जन-जन में लोकप्रिय हैं और भाजपा का प्रयास हर व्यक्ति तक पहुंचकर लोकसभा चुनाव की दृष्टि से आशीर्वाद मांगना है। जनता भाजपा सरकारों के कामों को पसंद करती है और उसे श्री मोदी जी की कार्यप्रणाली पसंद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दमोह जैसे शहर में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति यह बता रही है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति जनसमर्थन का स्तर क्या है। उन्होंने कहा कि जनता का यह उत्साह बताता है कि लोकसभा चुनाव में निश्चित रूप से भाजपा का अबकी बार, 400 पार का नारा पूरा होगा। हम छिंदवाड़ा में भी जीत हासिल करेंगे और निश्चित रूप से प्रदेश की 29 की 29 सीटें भाजपा को मिलेंगी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने रोड शो के दौरान कहा कि हर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है और हमारे कार्यकर्ता उत्साह से भरे हैं। दमोह में राहुल लोधी के नामांकन के अवसर पर उमड़ा अपार जनसमूह यह बताता है कि इस बार जनता ही भाजपा की ओर से चुनाव लड़ रही है। जनता ने तय कर लिया है कि एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाना है और जनता प्रधानमंत्री श्री मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए लालायित है।

उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन और कार्यकर्ताओं के उत्साह के आधार पर भारतीय जनता पार्टी सभी 29 सीटें जीतकर इस बार इतिहास बनाएगी। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हर बूथ पर 370 नए कमल के फूल डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी को समर्पित करने का लक्ष्य दिया है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को प्रदेश के सभी 64523 बूथों पर न्यू ज्वाइनिंग का अभियान चलाया जाएगा और लाखों लोगों को श्री मोदी के परिवार में शामिल करके नया रिकॉर्ड बनाया जाएगा।

डॉ यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने तीन गुल्ली चौराहे से भाजपा कार्यालय तक रोड शो किया और पार्टी प्रत्याशी राहुल लोधी की विजय के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा। रोड शो का जगह-जगह पर भव्य स्वागत हुआ। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री, विधायक जयंत मलैया, पूर्व मंत्री एवं रहली विधायक गोपाल भार्गव, प्रदेश शासन के मंत्री लखन पटेल, धर्मेंद्र सिंह लोधी, बंडा विधायक वीरेन्द्र सिंह सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्री शर्मा के समक्ष दमोह जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल एवं मनीषा दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र बिदोलिया, जिला पंचायत सदस्य चंदन सिंह, राजकुमार गुप्ता, आलोक अहिरवार सहित एक हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। श्री शर्मा ने सभी को भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आप सभी लोगों का भाजपा परिवार में स्वागत है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास कर रहा है।

Next Post

घमंडिया गठबंधन, लोकतंत्र के लिए नहीं अपने परिवार वालों के लिए लड़ रहे हैं चुनाव: यादव

Fri Apr 5 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 05 अप्रैल  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘घमंडिया गठबंधन’ बनाने वाले वो लोग लोकतंत्र की बात करते हैं, लेकिन वास्तव में ये लोकतंत्र बचाने के लिए […]

You May Like