खतरे में लोकतंत्र नहीं, खतरे में कांग्रेस : शिवराज

भोपाल, 05 अप्रैल  मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि कांग्रेस और कांग्रेस के नेता लोकतंत्र और संविधान को खतरे में बता रहे हैं, लेकिन वास्तविकता ये है कि खतरे में अगर कोई है, तो वाे कांग्रेस है।
श्री चौहान ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस के नेता बार-बार लोकतंत्र और संविधान को खतरे में बता रहे हैं, खतरे में लोकतंत्र नहीं है, संविधान सुरक्षित हाथों में है, खतरे में अगर कोई है तो वह कांग्रेस है। कांग्रेस गर्त में जा रही है।

श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस के लोग बार-बार बात करते हैं कि लोगों को जेल भेजा जा रहा है, पर कांग्रेस को ये भी जवाब देना पड़ेगा कि इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र का गला किसने घोंटा था। केवल नेताओं को नहीं मासूम बच्चों को जेल में किसने भेजा था?

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी बयान दे रहे हैं कि भाजपा अगर जीती तो देश में आग लग जाएगी। क्या कांग्रेस देश में आग लगाना चाहती है। क्या सोनिया गांधी राहुल गांधी के बयान से सहमत हैं।

भाजपा में लगातार कांग्रेस के नेताओं के शामिल होने के मुद्दे पर श्री चौहान ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का आंदोलन है, अगर कोई देश सेवा करना चाहता है, भाजपा में आना चाहता है तो पार्टी उसका स्वागत करती है।
विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की कल भोपाल में बैठक के बारे में श्री चौहान ने कहा कि ये बनने से पहले ही टूटते रहते हैं। ये आपस में ही भिड़े हैं।

Next Post

राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में दिग्विजय का प्रचार जारी

Fri Apr 5 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email राजगढ़, 05 अप्रैल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में प्रचार अभियान जारी है। राजगढ़ से पार्टी प्रत्याशी श्री सिंह इन दिनों वादा निभाओ पदयात्रा के जरिए प्रचार […]

You May Like