6 साल की बच्ची और नर्सिंग छात्रा से रेप

डिंडौरी। जिले में एक दिन में रेप के दो मामले सामने आए हैं। घर में खेल रही 6 साल की बच्ची से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया, वहीं रविवार शाम को नर्सिंग छात्रा को अगवा कर आरोपियों ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। छात्रा नदी किनारे बेहोशी की हालत में मिली। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

6 साल की जिस बच्ची से पड़ोसी ने रेप किया उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज जबलपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में चल रहा है।

शहपुरा थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची अपने नाना-नानी के यहां गांव आई थी। माता-पिता शहपुरा में रहते हैं। रविवार सुबह करीब 10 बजे बच्ची घर के अंदर खेल रही थी। नानी घर के पीछे गोबर डाल रही थी। नाना किसी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान आरोपी घर के अंदर घुसा और मुंह दबाकर मासूम के साथ गंदा काम किया।

इसके बाद बच्ची को दरवाजे के पास बदहवास हालत में छोड़कर भाग निकला। पड़ोस की लड़की ने जब उसे देखा, तो नानी को बुलाया। नानी पहुंची तो बच्ची को ब्लीडिंग हो रही थी। दर्द से तड़पती बच्ची ने नानी को आपबीती बताई। शोर सुनकर गांववाले भी इकट्ठा हो गए। इसके बाद नानी उसे शहपुरा थाने लेकर पहुंची। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया । घटना के बाद बच्ची को डिंडौरी जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बच्ची को जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। आरोपी पेशे से मजदूर है। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने के कारण बच्ची आरोपी को चाचा कहकर बुलाती थी।

 

बेहोशी की हालत में मिली नर्सिंग की छात्रा

डिंडौरी सिटी कोतवाली टीआई गिरवर उईके ने बताया कि रविवार शाम करीब 7:30 बजे डायल 100 को सूचना मिली कि नर्मदा किनारे एक लड़की बेहोश पड़ी है। टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के बाद उसे होश आया। 20 वर्ष की लड़की ने खुद को नर्सिंग की छात्रा बताया। उसने पुलिस को बताया कि शाम को पड़ोस में रहने वाले चंद्रकांत मरावी (25) और राजकुमार (27) बहला -फुसलाकर सुनसान जगह ले गए थे। वहां आरोपी चंद्रकांत ने मारपीट की। उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब भागने लगी। रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने भी उसे रोक कर दुष्कर्म की कोशिश की। वो वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गया। गांववालों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रविवार रात करीब 11:30 बजे केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Next Post

मैनिट छात्र की आत्महत्या मामले में दिग्विजय का धर्मेंद्र प्रधान को पत्र

Mon Oct 7 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 07 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राजधानी भोपाल स्थित मौलना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) में एक छात्र की कथित आत्महत्या के मामले को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान […]

You May Like