रात में बाइक रैली, सुबह मैराथन
जबलपुर: रामनवमी एवं दुर्गा उत्सव पर्व के मद्देनजर बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने पुलिस सडक़ों पर उतर गई हैं। महानिरीक्षक जबलपुर जोन अनिल सिंह कुशवाह, पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज तुषार कांत विद्यार्थी एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती सोनाली दुबे एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री आकांक्षा उपाध्याय के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली में 48 महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों उपस्थित थीं।
बाइक रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर माल गोदाम चौक, हाई कोर्ट चौक, पर्यटन तिराहा, तैयब अली चौक, नौदरा, तीन पत्ती, मालवीय चौक होते हुए वापस पुलिस लाइन आकर समाप्त हुई। इसी तारतम्य में मैं हूू अभिमन्यु जागरूकता अभियान तहत सुबह पुलिस कन्ट्रोलरूम में पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित मैराथन दौड़ को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
मैराथन दौड़ पुलिस कन्ट्रोलरूम से प्रारम्भ होकर घण्टाघर, हाइकोर्ट चौराहा, मालगोदाम, इंदिरा मार्केट, इलाहाबाद चौक से होते हुये थाना सिविल लाईन में समाप्त हुई। मैराथन दौड में पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सोनीली दुबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महिला सुरक्षा सुश्री आकांक्षा के अधिकारी, कर्मचारी एवं करीबन 130 बालक, बालिका उपस्थित थे