हिट एंड रन, होटल कर्मचारी को ट्रक ने रौंदा, पैर कटा

ग्वालियर: यहां एक बार फिर से हिट एंड रन केस हुआ है। होटल कर्मचारी को ट्रक ने रौंद दिया। पहिया ऊपर से गुजरने से पैर कट गया, हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जौरासी हाइवे पर यह घटना हुई। मंदिर में दर्शन कर वापस आ रहे होटल कर्मचारियों की बाइक में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना ग्वालियर-झांसी हाइवे पर जौरासी घाटी की है। टक्कर इतनी तेज थी कि एक कर्मचारी का पैर कट गया और दूसरा घायल हो गया। बाइक सवारों को रौंदने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।

Next Post

बांदा सागर में भूकंप के झटके

Sun Mar 10 , 2024
नायरा, 10 मार्च (वार्ता) बांदा सागर में मध्य भूकंप के झटके महसूस किये गये। यह जानकारी जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने दी। भूकंप स्थानीय समयानुसार रविवार तड़के लगभग 03:05 बजे आया और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 मापी गयी। भूकंप का केंद्र, 98.4 किमी की गहराई में […]

You May Like