भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

 

*प्रधानमंत्री 2047 तक भारत को विकसित बनाने कर रहे कार्य – सिंधिया*

ग्वालियर। कैसे हम 370 वोट हर पोलिंग बूथ पर पार्टी के पक्ष में बढ़ाएंगे उस दिशा पर कार्य करना है। प्रधानमंत्री ने जो टारगेट हमें दिया है उसे हमें अपने विधानसभा, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ को मजबूत बनाकर रिकॉर्ड बनाना है। उक्त बात गुरूवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव कार्यालय मोदी हाउस का उद्घाटन करते हुए कही।

सिंधिया ने कहा कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर शायद कोई व्यक्ति बचा हो जो भारतीय जनता पार्टी का लाभार्थी न हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि वह आज से ही चुनाव में लग जाएं। सभी समाजों को इकट्ठा करें, एक-एक लाभार्थी से संपर्क करें। सिंधिया ने कार्यकतार्ओं को फिर एक बार मोदी सरकार, बूथ जीता चुनाव जीता, मेरा बूथ सबसे मजबूत करने का संकल्प दिलाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को विकसित बनाने, विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। भारत को विश्व गुरू बनाने का कार्य भाजपा सरकार ही कर सकती है। यह समय भारत का है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व में जहां भी जाते हैं, भारत का डंका बजता है। आज वैश्विक पटल पर भारत की हर बात सुनी जाती है। वैश्विक मुद्दों पर दुनिया भारत की तरफ देखती है कि भारत का क्या रूख है। भारत विश्व में अर्थव्यवस्था पर पांच नंबर पर है। नरेन्द्र मोदी भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। आप सभी लोग भारत को विश्व गुरू बनने, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनाने और गरीबों के कल्याण, विकास, सुशासन और जनहितैषी कार्यों के लिए भारत सिंह कुशवाह को ऐतिहासिक मतों से जिताएं।

*हम सब की भूमिका प्रत्येक बूथ पर पार्टी का परचम फहराना – लालसिंह*

अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कहा कि यह चुनाव राष्ट्र और भारत को समृद्ध बनाने के बीच है। प्रचंड बहुमत के साथ भारत सिंह कुशवाह को आशीर्वाद मिले यह संकल्प लेकर हम सब कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी अपनी विचारधारा को लेकर चुनावी मैदान में है। हम सब की भूमिका प्रत्येक बूथ पर पार्टी का परचम फहराना है ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार दिल्ली पहुंचकर ताकत देने का काम पार्टी प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है सबका साथ, सबका विश्वास और सब का विकास इस मूल्य अंतदोय की विचारधारा को लेकर गरीब कल्याणकारी योजनाओं को नीचे तक पहुंचाने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर चुनाव अभियान को सर्वव्यापी बनाकर कांग्रेस को हर बूथ से उखाड़ फेंककर भाजपा का कमल खिलाना है।

*योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता-नरोत्तम*

इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री वैश्विक नेता है। उन्होंने अपने दस साल के कार्यकाल में पूरा देश बदल कर रख दिया। पहले कश्मीर में तिरंगा फहराना जोखिम का काम माना जाता था, आज मोदी जी ने कश्मीर के लाल चौक में तो क्या चांद तक पर तिरंगा फहरा दिया है। पहले पाकिस्तान आतंकियों को हमारे देश मे भेजकर खूनी खेल खेलता था। आज हम पाकिस्तान में घुस कर आतंकियों को मार गिराते हैं। कश्मीर से धारा 370 हटाने से लेकर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तक के जो ऐतिहासिक काम मोदी जी ने किए है उसको करने की हिम्मत आज तक कोई नहीं कर सका था। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आत्मविश्वास के साथ घर-घर निकलेंगे तो विरोधियों के हौसले भी पस्त हो जायेंगे।

*शत प्रतिशत भाजपा के पक्ष में मतदान कराने का करें प्रयास- शेजवलकर*

इस अवसर पर सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा, पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्र से कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता को टिकट दिया है। निश्चित रूप से आगे ग्वालियर एवं ग्वालियर ग्रामीण के विकास में एक नए आयाम स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सबको अपनी-अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभानी है। भाजपा के डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी योजना को पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता को बताएं और शत प्रतिशत भाजपा के पक्ष मतदान कराने का प्रयास करें।

*हर गरीब को विकास की दिशा से जोड़ने का काम करेंगे- भारत सिंह कुशवाह*

इस अवसर पर भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं किस लोकसभा संसदीय क्षेत्र को समृद्ध बनाकर विकास योजनाओं को नीचे तक उतारूंगा। कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी के साथ अपने-अपने बूथ को जिताने का संकल्प लेकर चुनाव अभियान में लग जाए ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार सरकार के रूप में भारत के नवनिर्माण के लिए अनेक योजनाएं को लाकर हर गरीब को विकास की दिशा से जोड़ने का काम करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन लोकसभा प्रभारी नरेंद्र बिरथरे ने किया। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने दिया।

इस अवसर पर मंच पर विधायक व क्लस्टर प्रभारी भूपेंद्र सिंह, संभागीय प्रभारी विजय दुबे, मंत्रीगण प्रद्युम्न सिंह तोमर, नारायण सिंह कुशवाहा, श्रीमती माया सिंह, कौशल शर्मा, राजू बाथम, नरेंद्र बिरथरे, वीरेंद्र जैन, लोकेंद्र पाराशर, विधायकगण मोहन सिंह राठौड़, रमेश खटीक, प्रदीप अग्रवाल, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, जयप्रकाश राजौरिया, प्रहलाद भारती, मुन्नालाल गोयल, श्रीमती इमरती देवी, सुरेश राठखेड़ा, जय सिंह कुशवाह, मनोज तोमर, जसवंत जाटव, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, सभा संयोजक अरुण कुलश्रेष्ठ, विवेक जोशी, विनोद शर्मा, विनय जैन, राजू पलैया, श्रीमती कुंवर दुर्गेश जाटव मौजूद रहीं।

Next Post

चीनौर में पुरानी छावनी के युवक की लाश मिली

Thu Apr 4 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email हत्या या हादसे की जांच में जुटी पुलिस ग्वालियर। एक युवक की सडक़ किनारे लाश मिली है। घटना चीनौर थाना क्षेत्र के भौरी की पुलिया पर गुरुवार सुबह की है। घटना का पता चलते ही चीनौर थाना […]

You May Like