नवभारत
बागली/बेहरी। गुरुवार से पूरे देश में नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो गई है। बागली क्षेत्र का एकमात्र कात्यानी देवी का दरबार भी सजा दिया गया है। मंदिर प्रांगण में समय अनुसार अनुष्ठान शुरू हो चुके हैं। यज्ञ हवन के साथ रात्रि में माता के दरबार में गरबे भी संचालित होंगे इसी के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में गरबा पांडाल भी बनाए गए हैं। पंडित अंतिम उपाध्याय ने बताया कि मां कात्यानी देवी की सवारी सिंह है और इनकी पूजा छटवे रूप में की जाती है। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी यहां पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जा रहे हैं। नो दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सुबह शाम श्रद्धालु शामिल होंगे जो लोग बाहर नौकरी व्यवसाय या रोजगार के लिए गए हैं वह भी समय निकालकर माता के दर्शन करने आएंगे। श्रद्धालु हीरालाल गोस्वामी ने बताया कि पूरे क्षेत्र में एकमात्र कात्यानी देवी का मंदिर बेहरी में विराजित है। यहां पर प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्रि एवं शरद ऋतु नवरात्रि में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होते हैं।