कांग्रेस नेतृत्व को अनावश्यक बयान बाजियों से बाज आना चाहिए: तोमर

खरगोन, 01 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रतिपक्ष की बयान बाजियां को लेकर आज कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को इससे बाज आना चाहिए।

श्री तोमर ने जिले के बड़वाह में पत्रकारों से चर्चा में हर मुद्दों पर विपक्ष के विरोध को लेकर कहा ‘प्रतिपक्ष में जो केंद्र के लोग हैं, सामान्य तौर पर वह जो बयान बाजी करते हैं, उससे लोकतंत्र और देश दोनों को आघात लगता है।’ उन्होंने आगे कहा ‘कांग्रेस के नेतृत्व को इससे बाज आना चाहिए।’

विधानसभा अध्यक्ष ने इंदौर के पाठक परिवार द्वारा 45 लाख रुपए से दो शासकीय स्कूल भवनों के कायाकल्प के बाद इसके लोकार्पण समारोह में कहा कि इससे दूसरों को प्रेरणा लेना चाहिए। उन्होंने कहा देश में गरीब परिवार व उनके बच्चे पढ़ाई के लिए सरकारी स्कूलों तथा इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों पर निर्भर है। गरीब आबादी के लिए उपयोगी इस संस्थाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार और बेहतरी के लिए निजी एवं सामाजिक संस्थाओं को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। इससे हमारा देश गरीबी और पिछड़ेपन को दूर करने में सक्षम होगा।

उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को संचालित करने में सरकार के साथ समाज सेवियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। हमारे जीवन में दान देने की प्रवृत्ति सदैव बनी रहना चाहिए, क्योंकि हमारी संस्कृति में दान का बड़ा महत्व है। ग्रामीण परिवेश में लोग दान का महत्व समझते हैं। यह महत्व हमारे पूर्वजों ने प्रतिपादित किया है कि समाज में देने की प्रवृत्ति रहेगी तो देश हर संकट से उभरने में सक्षम रहेगा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, पूर्व सांसद कृष्ण मुरारी मोघे, क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला, खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार, महेश्वर के विधायक राजकुमार मेव तथा जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा और पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा उपस्थित थे।

Next Post

बूथ समिति को और अधिक सक्रिय कर सदस्यता में बनाएं इतिहास: शर्मा

Tue Oct 1 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email जबलपुर, 01 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि संगठन पर्व के दूसरे चरण में अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाकर पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा को और मजबूती देना […]

You May Like