शंघाई में चाकू से हुए हमले में तीन की मौत

शंघाई, 01 अक्टूबर (वार्ता) चीन के शंघाई में सोमवार को एक सुपरमार्केट में चाकू से किए गए हमले में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस को घटना की सूचना रात 9:47 बजे मिली और वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। हमलावर, 37 वर्षीय लिन नामक व्यक्ति था जिसे पुलिस ने घटनास्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया।

सभी 18 पीड़ितों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उनमें से, तीन लोगों की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई और अन्य को जान का खतरा नहीं बताया जा रहा है। जांच चल रही है।

Next Post

लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों में 95 लोग मारे गए, 172 घायल हुए

Tue Oct 1 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email बेरूत, 01 अक्टूबर (वार्ता) लेबनान के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान इजरायली हवाई हमलों में कुल 95 लोगों की मौत हो गयी और 172 अन्य घायल हो गये हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने […]

You May Like