अफगानिस्तानः सड़क दुर्घटना में सात की मौत

काबुल, (वार्ता) अफगानिस्तान के पश्चिमी निमरोज प्रांत में एक वाहन के पलट जाने से सात यात्रियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये।

प्रांतीय यातायात पुलिस अधिकारी अबिदुल्ला मीरवाइज ने शनिवार को बताया कि सड़क दुर्घटना कल रात दिलाराम जिले को प्रांतीय राजधानी जरांज शहर से जोड़ने वाली सड़क पर हुई।
इस हादसे में चार पुरुषों, दो महिलाओं और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित तीन अन्य घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अफगानिस्तान में पिछले चार दिनों में सड़क दुर्घटना की यह दूसरी घटना है।
इससे पहले, गत बुधवार को पूर्वी गजनी प्रांत में एक बस के पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई थी और 32 घायल हो गए थे।

उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में लापरवाही से गाड़ी चलाना, भीड़भाड़ वाली सड़कें, यात्रा के दौरान सुरक्षा उपायों की कमी और जर्जर राजमार्ग के कारण सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।

राष्ट्रीय यातायात अधिकारियों के नवीनतम आंकड़ों से पता चला है कि पिछले 10 महीनों में इस देश में सड़क दुर्घटनाओं में 1,600 से अधिक लोग मारे गए और चार हजार से अधिक घायल हुए।

————————

Next Post

गरीबी आई आड़े, मृतक पत्नि की नही कर पा रहा है क्रियाकर्म

Sun Mar 10 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email राजवंती बैगा के बीमारी से हुई थी मौत, दाने-दाने के मोहताज बैगा परिवार सिंगरौली : गन्नई की एक बैगा परिवार की बीमार महिला की मौत हो जाने के बाद शोकाकुल बैगा परिवार में क्रियाकर्म की रस्में पूरा […]

You May Like