यादव ने प्रदेश के चौथे रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ

सागर, 27 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज विश्व पर्यटन दिवस पर सागर के पीटीसी ग्राउंड में चौथे क्षेत्रीय इंडस्ट्रियल समिट का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के संबंध में राज्य सरकार की अनुकूल नीतियों की और संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। एसीएस संजय दुबे ने आईटी से संबंधित विभिन्न योजनाओ के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश मे वर्तमान मे दो हजार कंपनियां कार्यरत हैं।

प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय और खनिज विभाग संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि आगामी 17 और 18 अक्टूबर को बड़े प्रतिष्ठान भोपाल आएंगे। खनिज आधारित उद्योगों के विकास की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण विचार विमर्श और निर्णय होगा। पर्यटन निगम विकास निगम के प्रबंध संचालक इलैया राजा टी ने पर्यटन दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी और पर्यटन क्षेत्र में हो रहे कार्यों का विवरण दिया।

उन्होंने बताया पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश के युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है। लघु सूक्ष्म और मध्यम उद्यम विभाग के सचिव नवनीत कोठारी ने छोटे उद्योगों के विकास के लिए किया जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कॉन्क्लेव में विमानन विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ल ने जानकारी दी कि सागर के निकट ढाना एयर स्ट्रिप को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव मिला है, जिसकी मंजूरी के बाद कदम उठाए जाएंगे। मध्यप्रदेश हस्तशिल्प विकास निगम के प्रबंध संचालक मोहित बुंदस ने बताया कि मध्यप्रदेश में कुटीर उद्योग क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं हैं, जिनका दोहन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय स्तर पर नवाचारों के उपयोग से छोटे उद्योग लगाने वाले युवाओं को पुरस्कृत किया। डॉ यादव ने जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका मध्यप्रदेश संदेश के अंग्रेजी संस्करण का लोकार्पण किया।

रीजनल इन्वेस्टर्स कॉन्क्लेव मे गीतांजलि ग्रुप के द्वारा निवाड़ी जिले मे स्टील प्लांट लगाने की घोषणा की गयी है। आज मुख्यमंत्री डॉ यादव की उपस्थिति मे आयोजित समिट मे ग्रुप के जगदीश चंद अग्रवाल ने बताया कि 3200 करोड रूपए की लागत से निवाड़ी मे स्टील प्लांट लगाने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से 10 हजार लोगों को रोजगार मिल सकता है। अगले माह से काम भी शुरू कर दिया जायेगा।

उन्होने बताया कि राजस्थान के दो शहरो मे स्वास्थ्य के क्षेत्र मे प्राईवेट मेडिकल कॉलेज भी ग्रुप संचालित कर रहा है। मध्यप्रदेश मे मेडिकल कॉलेज शुरू करना चाहते है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में श्री अग्रवाल के सुझाव पर कहा कि प्रदेश के टीकमगढ मे पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज शुरू कराया जा सकता है।

Next Post

खराब सोयाबीन निकलने से किसानो की लागत भी नहीं निकल रही 

Fri Sep 27 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नवभारत बागली मंडी में कुछ किसान सोयाबीन फसल निकालकर ला रहे हैं। खराब गुणवत्ता के चलते सोयाबीन को लेने वाले व्यापारी नहीं मिल रहे हैं। ऐसी स्थिति में छोटे किसान सोयाबीन की फसल को काटकर मशीन से […]

You May Like