सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी के सिद्धांत पर चल कर हर समाज वर्ग के लोगों को जोड़ने का कार्य- नारायण सिंह
ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा ग्वालियर जिले के सभी बूथों पर महासदस्यता अभियान चलाया गया। जिले के सभी बूथों पर 100-100 बनाने का लक्ष्य रखा है।केबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, सांसद भारत सिंह कुशवाह, प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अलग-अलग बूथों पर आम लोगों को सदस्यता दिलाने पहुंचे।
उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने दक्षिण विधानसभा के गुप्तेश्वर महाराज मंडल के बूथ क्रमांक-174 पर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। सांसद भारत सिंह कुशवाह ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के घोसीपुरा स्थित बूथ क्रमांक-12 पर पहुंचकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर हुरावली स्थित सुरक्षा विहार कॉलोनी में बूथ क्रमांक 60 पर पहुंचकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
जिला महामंत्री एवं जिला सदस्यता प्रभारी विनय जैन ने ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के बूथ क्रमांक 73 एवं 74 पर पहुंचकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। वहीं जिला मंत्री एवं जिला सदस्यता सह प्रभारी धर्मेंद्र सिंह कुशवाह शहीद हेमू कालानी मंडल के तहत ढोली बाबा के पुल पर पहुंचे और 100 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष महेंद्र श्रीवास्तव मंडल सदस्यता प्रभारी अशोक साहू मौजूद रहे।