सलमान खान ने सिकंदर का फर्स्ट लुक किया शेयर

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला फिल्म सिकंदर बना रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन ‘गजनी’ फेम निर्देशक ए.आर. मुरुगादॉस कर रहे हैं। फिल्म सिकंदर में सलमान खान, रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल की मुख्य भूमिका है।

इस बीच सोशल मीडिया पर सलमान खान की एक लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है जिसमें वह जिम में पसीना बहाते दिख रहे हैं और उनके पीछे दीवार पर सिकंदर का नाम लगा हुआ नजर आ रहा है।सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट फोटो को शेयर किया है। जिसमें वह जिम में प्री चेयर बाइसेप्स कर्ल की एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। ‘सिकंदर’ अगले साल ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Next Post

दुनिया कई चुनौतियों का सामना कर रही है: सीतारमण

Thu Sep 26 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email समरकंद (उज़्बेकिस्तान) (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को उज़्बेकिस्तान के समरकंद में कहा कि दुनिया कई चुनौतियों का सामना कर रही है तथा जलवायु परिवर्तन की बढ़ती मौजूदगी के साथ, टिकाऊ और लचीले बुनियादी ढांचे […]

You May Like