भोपाल, (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज शाजापुर जिले के मक्सी में हुए विवाद के संबंध में उज्जैन संभाग आयुक्त और उज्जैन के पुलिस महानिरीक्षक से दूरभाष पर चर्चा कर सभी तथ्यों के बारे में जानकारी हासिल की।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार डॉ यादव ने दिल्ली से ही दूरभाष पर अधिकारियों से चर्चा की। बताया गया है कि मक्सी में वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है। कुछ व्यक्तियों के परस्पर संघर्ष के पश्चात उत्पन्न स्थितियों की जानकारी भी मुख्यमंत्री ने प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के निर्देश पर रात्रि में उज्जैन संभाग आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक ने मक्सी का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने विवाद के दौरान घायल हुए लोगों के उपचार के निर्देश भी दिए।