छत की सफाई करते समय बिजली करंट के चपेट में आया सफाईकर्मी

तोड़ा दम , सबूत छुपाने का परिजनों ने लगाया आरोप

सिंगरौली : मंगलवार सुबह मोरवा थाना क्षेत्र में एक सफाईकर्मी की विद्युत चपेट में आने से मौत हो गई। घटना मोरवा स्थित वार्ड क्रमांक 5 नेहरू नगर की है। जानकारी के अनुसार ड्यूटी पर लगे ननि के सफाई कर्मी अनूप वाल्मीकि पिता स्व. अशोक वाल्मीकि उम्र 30 वर्ष सफाई कर रहा था कि इसी दौरान नेहरू नगर निवासी शैलेंद्र सूर्यवंशी के आग्रह पर वह उसके घर की छत पर लगी घास की सफाई करने में जुट गया। इसी बीच वह घर की छत से सटकर निकले 440 वोट के विद्युत तारों की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद लोगों ने शव को उतार कर नीचे तबेले में रखा। वही इस घटना की सूचना मिलते ही नगर निरीक्षक कपूर त्रिपाठी ने पुलिस कर्मियों को घटना स्थल पर भेजा गया। साथ ही हादसे का पता लगते ही नगर निगम के कई सफाई कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और घर के मालिक पर सबूत छुपाने और मृतक को उचित न्याय की मांग करने लगे। इधर मौके पर पहुंचे एएसआई जयराम गुप्ता, संतोष सिंह, संजीत कुमार सिंह, आर गुड्डू सिंह ने लोगों को समझा बूझाकर मामला शांत कराया

Next Post

पत्नी ही निकली पति का कातिल, अंधी हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफास

Wed Sep 25 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email एसपी ने पत्रकारों को दी जानकारी, विधवा बहु से करना चाहता था शादी, नातिन पर थी गलत नियत, विरोध करने पर पत्नी को करता था प्रताड़ित सिंगरौली :सरई थाना क्षेत्र के पापल गांव में एक अधेड़ व्यक्ति […]

You May Like