फीफा ने फुटबॉल को लेकर नये कायदे कानून की पुस्तिका 2024 प्रकाशित की

जिनेवा, 24 सितंबर (वार्ता) विश्व फुटबॉल नियामक संस्था (फीफा) ने दुनिया भर के फुटबॉल समुदाय को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए नये नियम, वैधानिक दस्तावेज और परिपत्र वाली कानूनी पुस्तिका का 2024 संस्करण प्रकाशित किया।

फीफा द्वारा सोमवार को जारी की गई पुस्तिका के नए संस्करण में फुटबॉल संगठनों तथा मैचों पर लागू सभी नियमों और कानूनों में हाल ही में हुए बदलाव और संशोधन के बारे में जानकारी दी गई हैं। फीफा ने 2020 में इस पुस्तिका प्रकाशित किया था तब से प्रत्येक वर्ष यह कानूनी पुस्तिका प्रकाशित की जा रही है।

इस पुस्तक में अन्य प्रासंगिक दस्तावेजों के अलावा, कानूनी पुस्तिका के 2024 संस्करण में फीफा कानूनो के अद्यतन संस्करण, खिलाड़ियों की स्थिति और स्थानांतरण पर नियम और महिला खिलाड़ियों और कोचों के लिए नियामक ढांचा शामिल है।

Next Post

आलिया भट्ट ने पेरिस फैशन वीक में अपने डेब्यू से लगाये चार चाँद

Tue Sep 24 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पेरिस, 24 सितंबर (वार्ता) बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट ने पेरिस फैशन वीक में ग्लैमरस अंदाज में डेब्यू किया। आलिया भट्ट ने पेरिस फैशन वीक में डेब्यू कर धमाल मचा दिया है। आलिया पहली बार में […]

You May Like