टाइगर की मौंत के मामले में डिप्टी रेंजर एवं बीट गार्ड निलंबित, तीसरे आरोपी का लगा सुराग

पन्ना :गत दिवस उत्तर वन मंडल पन्ना रेंज पन्ना के अंतर्गत तिलगुंवा बीट में एक वयस्क बाघ का फांसी के फंदे में लटकता हुआ शव मिलने से जिले से लेकर प्रदेश तक हडकंप मचा हुआ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इसको लेकर भोपाल में आपातकालीन बैठक अधिकारियों की बुलाई थी। टाइगर की मौंत के मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही बरतना पाये जाने के कारण का डिप्टी रेंजर पन्ना अजीत खरे एवं बीट गार्ड अरूण त्रिवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है उक्त आशय की जानकारी उत्तर वन मंडल के प्रभारी डीएएफओ बेनी प्रसाद ने बताया कि टाईगर की हत्या के मामले ंमें एक नये तीसरे आरोपी का पता चला है कि जिसकी गिरफ्तारी के लिए तेजी से प्रयास किये जा रहे है। शीघ्र उसको भी गिरफ्तार किया जायेगा। विभाग की जांच जारी है जांच अधिकारी के रूप में एसडीओ उत्तर वन मंडल दिनेश गौर को बनाया गया है जो इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रहे हैं। दो आरोपियों को कल ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

प्रभार पर चल रहा उत्तर वन मंडलः- उत्तर वन मंडल के डीएफओ गौरव शर्मा का स्थानांतरण कटनी हो गया था तब से उत्तर वन मंडल का प्रभार दक्षिण वन मंडल के डीएफओ के पास है क्योंकि दक्षिण वन मंडल का ही बहुत बडा क्षेत्र है और उत्तर वन मंडल क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार होने से मॉनीटरिंग में भी परेशानी होना स्वभाविक है। लिहाजा, व्यवस्थाएं एसडीओ के हवाले हैं। वे अक्सर फोन भी रिसीव नहीं करते कारण क्या है यह तो वही समझ सकते हैं। जबकि, पन्ना टाइगर रिजर्व के एक दर्जन से अधिक बाघ उत्तर व दक्षिण वन मंडल के साथ बफर के जंगलों में घूमते हैं। उनकी सुरक्षा के समुचित प्रबंध तक नहीं हैं।

नव भारत न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्राम टीकर में जब्त की गई 1600 बोरी अवैध धान

Fri Dec 9 , 2022
कार्यवाही कर अधिकारियों ने टीकर में पकड़ी 12ण्24 लाख की अवैध धान रीवा: जिले में 123 खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जा रहा है. अवैध तरीके से धान उपार्जन का लाभ लेने का प्रयास करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है. सीमावर्ती केन्द्रों […]

You May Like