16 सौ करोड़ से बनेंगे चार नए फ्लाईओव्हर

 शहर को शीघ्र मिलेंगी सौगात, लोक निर्माण मंत्री ने चयनित मार्गों का लिया जायजा

जबलपुर: शहर को शीघ्र चार नए फ्लाईओव्हर की सौगात मिलने वाली हैं। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दृष्टि से लगभग 16 सौ करोड़ की लागत से बनने वाले इन नए फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण के लिए चयनित मार्गों का रविवार को लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जायजा लिया। श्री सिंह ने बताया कि  दमोह नाका से मदन महल तक निर्माणाधीन प्रदेश के सबसे लम्बे फ्लाई ओव्हरके बाद जबलपुर शहर को जल्द ही चार नए फ्लाई ओव्हर ब्रिजों के निर्माण की सौगात मिलने जा रही है।  चारो नए फ्लाई ओव्हर निर्माण के लिए संभाव्यताका परीक्षण कराया जा चुका है। जल्द ही इस बारे में मंत्रालय स्तर पर निर्णय भी ले लिया जायेगा।
 कहां कितने लागत से बनेंगे
मंत्री सिंह ने बताया कि लगभग 400 करोड़ की लागत से बनने वाली फ्लाई ओव्हर जो आदर्श नगर साईं मंदिर से बंदरिया तिराहा से अनगढ़ महावीर मंदिर तक बनेगा। इस फ्लाई ओव्हरमें ग्रेनेड चौक से केशरवानी स्वीट्स रामपुर, बंदरिया तिराहासे हवाबाग कालेज और अनगढ मंदिर तक रेम्प भी होगी। दूसरा फ्लाई ओव्हर लगभग 800 करोड़ की लागत से होटल ऋषि रीजेंसी से हाई कोर्ट चौक, घमापुर चौक, भानतलैया सेरद्दी चौकी कैप्टन हमीद चौक तक बनेगा। तीसरा फ्लाई ओव्हर लगभग 100 करोड़ रूपये कीलागत से रद्दी चौकी से बिरसामुंडा चौराहे तक बनेगा एवं चौथा फ्लाई ओव्हर लगभग 180 से 200 करोड़ की लागत से एम्पायर तिराहे से पेंटीनाका होकर वाय.एम.सी.ए. ग्राउंडतक बनेगा।
चर्चा कर दिए निर्देश
मंत्री श्री सिंह ने इस दौरान फ्लाई ओव्हर निर्माण ऐजेंसी केअधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये।
लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह के साथ प्रस्तावित फ्लाई ओव्हर ब्रिजो के निर्माण के लिए चयनित मार्गों के निरीक्षण के दौरान विधायक अशोक रोहाणी, भाजपा के नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एससी वर्मा एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

ग्वालियर में फिल्माई जायेगी फिल्म जनादेश

Mon Sep 23 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email स्थानीय कलाकारों के साथ होगी शूटिंग, अहम किरदार में होगी जान्हवी कपूर ग्वालियर: प्रकाश झा की आने वाली फिल्म में ग्वालियर नजर आयेगा। 3 महीने के बाद शहरवासियों के लिये खास रहने वाले है। उन्हें एक के […]

You May Like