उज्जैन. केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में शनिवार को अनूठा श्राद्ध हुआ जिसमें जेल में बंद महिला एवं पुरुष कैदियों ने पूर्वजों की आत्मशांति के लिए श्राद्ध किया। खास बात यह रही कि जेल प्रशासन ने कैदियों के लिए पूजन हेतु बकायदा पंडितों की व्यवस्था की थी। वहीं टीवी स्क्रीन पर बिहार के प्रसिद्ध गयाजी तीर्थ के दर्शन भी कराए गए। कैदियों ने पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान किया। जेल सभागृह में हुए पूजन में 38 महिला व 109 पुरूष कैदी शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के अधीक्षक मनोज कुमार साहू, उप जेल अधीक्षक नवीन नीमा, जसवंत सिंह, सहायक उप जेल अधीक्षक सुरेश गोयल भी मौजूद रहे।
You May Like
-
2 months ago
झारखण्ड में इंडिया गठबन्धन की सरकार बनेगी : लालू
-
7 months ago
बलात्कार के आरोपी को 20 वर्ष की सजा
-
5 months ago
नायता मुंडला बस स्टैण्ड 8 सितंबर से शुरू होगा