भगवान महावीर के विचार आज भी प्रासंगिक: बिरला

सागर, 20 सितंबर (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के सत्य, अहिंसा के विचार आज भी प्रासंगिक है। शांति सद्भाव के लिए दुनिया को भी अहिंसा का मार्ग अपनाना होगा।
श्री बिरला मध्यप्रदेश के सागर जिला मुख्यालय पर भाग्योदय तीर्थ क्षेत्र मे विराजमान निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव सुधा सागर महाराज के 42 वे दीक्षा दिवस समारोह पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्री बिरला ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी के विचार ही समाज जीवन मे परिवर्तन कर सकते है। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि समाधिष्ठ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने इस देश के अंदर आध्यात्मिक, धर्म, सामाजिक और अपने देश के बने छोटे लघु उद्योग जैसे सामाजिक सरोकार से जुडे परिवर्तन किए। आध्यात्मिक मार्ग सत्संग ज्ञान पूरे देश को हमेशा जीने की राह और जीवन की चुनौतियो से लड़ने का साहस दिलाता है।
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि बुंदेलखंड के सागर के मुनि पुंगव सुधा सागर महाराज के चातुर्मास का सौभाग्य प्राप्त हुआ और यह धरती धन्य हो गई है और सामाजिक आंदोलन की धरती बन गई। मुनि श्री के जीवन दर्शन से प्रेरणा मिलती है।

Next Post

विश्वकर्मा योजना का लक्ष्य हस्तशिल्पियों साथियों को समृद्ध बनाना, उद्यमी का दर्जा दिलाना : मोदी

Fri Sep 20 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email वार्धा (महाराष्ट्र), 20 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि देश की परंपरागत हस्तशिल्प और हुनर को पुनर्जीवित करके हस्तशिल्पियों के जीवन को समृद्ध बनाना तथा उन्हें उद्यमी का दर्जा दिलाना उनकी सरकार का […]

You May Like