सागर, (वार्ता) मध्यप्रदेश के सागर जिले के जनपद पंचायत बण्डा में पूर्व में किए गए कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत के 6 सचिवों पर निलंबन की कार्रवाई की है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मझगुंवा में वर्तमान में पदस्थ ग्राम पंचायत जमुनिया के सचिव धनप्रसाद तिवारी, ग्राम पंचायत सहावन के तत्कालीन वर्तमान ग्राम पंचायत गडर में पदस्थ सचिव भूपेन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत जमुनिया के तत्कालीन एवं वर्तमान छापरी में पदस्थ ग्राम पंचायत सचिव रामकिशोर गर्ग, ग्राम पंचायत बम्होरीखुर्द के तत्कालीन एवं वर्तमान ग्राम पंचायत बरा के सचिव तुलसीराम अहिरवार, ग्राम पंचायत खारमऊ के तत्कालीन एवं ग्राम पंचायत पिडरुआ के वर्तमान सचिव मजबूत सिंह और ग्राम पंचायत मंजला के तत्कालीन एवं वर्तमान ग्राम पंचायत सिमरिया छापरी में पदस्थ सचिव राहुल साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत बण्डा रहेगा।
Next Post
हरियाणा के उद्योगों की बिजली से संबंधित समस्याओं का समाधान जल्द: रंजीत सिंह
Wed Nov 30 , 2022
गुरुग्राम, (वार्ता) हरियाणा के बिजली मंत्री रंजीत सिंह ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा सरकार उद्योग और अन्य डेवलपर के लिए बिजली से संबंधित सभी समस्याओं को हल करने की पूरी कोशिश करेगी ताकि राज्य का आर्थिक विकास प्रभावित न हो। वह यहां नारेडको-हरियाणा रियल एस्टेट शिखर सम्मेलन 2022 और […]

You May Like
-
May 17, 2022
मंडला कांड पर दिग्विजय का गृह मंत्री नरोत्तम पर हमला
-
December 23, 2022
कोरोना की रोकथाम की पूरी तैयारी रखी जाए: शिवराज
-
September 9, 2021
मध्यप्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की आंशका