मुरैना जिले में 950 मिलीमीटर वर्षा दर्ज, 243.1 मिमी औसत वर्षा अधिक

मुरैना, 19 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में 01 जून से 19 सितंबर तक 950 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो औसत वर्षा से 243.1 मिमी वर्षा अधिक है। जबकि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 318.5 मिमी वर्षा अधिक हुई है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 631.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई थी।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुरैना जिले में 01 जून से 19 सितंबर तक सर्वाधिक 1109 मिलीमीटर वर्षा जौरा में दर्ज की गई है। पोरसा में 1093, मुरैना में 989.6, सबलगढ़ में 922.5, अम्बाह में 797 और कैलारस में सबसे कम 789 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है।
आज सर्वाधिक 44.2 मिलीमीटर वर्षा मुरैना में दर्ज की गई है। अम्बाह में 40, पोरसा में 38, सबलगढ-कैलारस में 32-32 और 41 मिलीमीटर वर्षा जौरा में दर्ज की गयी है।

Next Post

स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और विकसित भारत के निर्माण के लिये आगे बढ़ें: मुर्मू

Thu Sep 19 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email उज्जैन, 19 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और विकसित भारत के निर्माण के लिये सभी आगे बढ़ें। स्वच्छता ही देश को स्वस्थ और विकसित बना सकती है। देश का […]

You May Like