पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने हटवाई नेम प्लेट

खबर का असर
 जबलपुर: उत्तर-मध्य विधानसभा जबलपुर के पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने नवभारत में समाचार प्रकाशित होने के बाद अंतत: अपने घर के मेन गेट पर लगी विनय सक्सेना  विधायक  नाम की नेम प्लेट निकलवा दी हैं। समाचार प्रकाशन के बाद कई पार्टी के लोग तरह- तरह की चर्चा करने लगे थे। मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव 17 नवम्बर 23 को हुए थे और 3 दिसम्बर 23 को चुनाव परिणाम घोषित हुए थे.

जिसमे उत्तर-मध्य विधानसभा जबलपुर के कांग्रेस उम्मीदवार ,पूर्व विधायक विनय सक्सेना चुनाव हार गए थे और भाजपा  के अभिलाश पाण्डेय विजयी हुए थे।   विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी विनय सक्सेना के  ब्यौहारबाग स्थित  घर के सामने बकायदा 9 माहिने तक विनय सक्सेना ,विधायक उत्तर-मध्य विधानसभा जबलपुर का बड़ा बोर्ड लगा रहा। 4 सितम्बर को नवभारत ने इस संबंध में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था।

Next Post

गायब होती जा रही डामर की सड़क

Thu Sep 19 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email जबलपुर: शहर के चौथे पुल से सदर एवं तीसरे पुल को जोड़ने वाली सड़क टूट कर बर्बाद हो चुकी है। इस बार भी बारिश में इस सड़क पर चलने वाले लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो सकी […]

You May Like