पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

नयी दिल्ली 27 नवंबर (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रविवार को भी कोई बदलाव नहीं हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड आज 83.63 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.78 प्रतिशत गिरकर 76.55 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
घरेलू स्तर पर तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी टिकाव रहा। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।
देश में पांच महीने से अधिक समय से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।
देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-
महानगर…………पेट्रोल………….डीजल ……………………(रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली…………..96.72……..89.62
मुंबई …………..106.31…….94.27
कोलकाता …….106.03…….92.76
चेन्नई…………..102.63…….94.24

नव भारत न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बुनियादी उद्योग और वाहन बिक्री आंकड़े तय करेंगे बाजार की दिशा

Sun Nov 27 , 2022
मुंबई 27 नवंबर (वार्ता) अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अगले महीने से ब्याज दर बढ़ाने की गति धीमी रखने के संकेत से वैश्विक बाजार में रही तेजी की बदौलत बीते सप्ताह एक प्रतिशत से अधिक मजबूत रहे घरेलू शेयर बाजार की अगले सप्ताह दिशा निर्धारित करने में वैश्विक रुख, बुनियादी उद्योग […]

You May Like