शिवपुरी, 18 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान से आज एक अच्छी खबर आई है। यहां बाघिन ने शावकों को जन्म दिया है। एक शावक की फोटो आज कैमरा ट्रैप में सामने आई है।
माधव राष्ट्रीय उद्यान के सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए आज शाम बताया कि 10 मार्च 2023 को बांधवगढ़ से यहां लाई गई बाघिन ने लगभग डेढ़ साल के बाद माधव राष्ट्रीय उद्यान में शावकों को जन्म दिया है।