उज्जैन, 16 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रामानुज कोट पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री रंगनाथचार्य महाराज के जन्मोत्सव पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ यादव ने आज उज्जैन प्रवास के दौरान कहा कि धर्माचार्य अपने-अपने पंथ के अनुसार मानव कल्याण की भलाई के मार्ग को अपनाते हुए जातिवाद, छुआ-छूत और भेदभाव को दूर करने में आगे आएं। परम पूज्य रामानंद स्वामी ने जो मार्ग दिखाया था उस मार्ग में हम सबकी भलाई का मार्ग प्रशस्त करें। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आने वाले रामानंद स्वामी सम्प्रदाय के श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने रामानंद समुदाय के कांचीपुरम पीठ के वैंकट स्वामी और खट्टर स्वामी का अभिनंदन भी किया गया।