इंदौर, 14 सितंबर (वार्ता)। सियागंज किराना बाजार में शक्कर में पूछपरख सुधार लिए रही। खोपरा बूरा मजबूत बताया गया। खाद्य तेलों में तेजी दर्ज की गई। आज सोयाबीन रिफाइंड ऊंचा होकर बिका। तिलहन में मजबूती रही। दलहन भाव कमी लिए रहे, जबकि दाल में घट-बढ़ हुई। चावल में उठाव बना बताया गया।
किराना बाजार
सियागंज किराना बाजार में शक्कर में पूछपरख रही। आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई। खोपरा बूरा दिसावर के साथ मजबूत रहा। साबूदाना में कामकाज बढ़ा रहा। खोपरा गोला तथा हल्दी में खरीदी रही।
तेल-तिलहन
खाद्य तेलों में लिवाली से तेज़ी दर्ज की गई। आज सोयाबीन रिफाइंड में ऊंचा रहा। तिलहन में सरसों में खरीदी सुधार लिए रही।
दाल-दलहन
संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में दाल मिलों की मांग कमी से नरमी रही। दालों में भी मांग सुस्त बताई गई, इससे भाव घट-बढ़ लिए रहे। चावल में मांग बनी रही।