जंजीर का फंदा बनाकर आरक्षक ने की आत्महत्या

पिता की मौत के बाद मिली थी अनुकंपा नियुक्ति, डीआईजी आफिस में था पदस्थ
 
 जबलपुर: डीआईजी आफिस में अनुकंपा नियुक्ति से पदस्थ आरक्षक ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाकर्मी पंचम यादव 26 वर्ष निवासी रांझी अस्पताल परिसर केम्पस रांझी ने सूचना दी कि रात लगभग 2-45 बजे सचिन कनौजिया 25 वर्ष निवासी छुट्टन टेलर के घर के पास रांझी को फांसी लगाने के उपरांत परिवार जनों द्वारा सिविल अस्पताल रांझी लाये थे सचिन कनोजिया को डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि सचिन कनौजिया कुछ साल पहले ही पिता की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति से पुलिस में भर्ती हुआ था।  प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सचिन को शराब पीने की लत थी। उसने कुत्ते को बांधने वाली जंजीर से फांसी का फंदा बनाया और झूल गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी

Next Post

जीत का मंत्र देने आज आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा

Tue Apr 2 , 2024
 बैठकें लेंगे, प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबाोधित करेंगे   जबलपुर:  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मंगलवार को जबलपुर आ रहे है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मानस भवन में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही पार्टी पदाधिकारियों की बैठकें भी लेंगे और लोकसभा चुनाव जीतने […]

You May Like