गांधीनगर में गणेश विसर्जन के दौरान आठ की मौत

गांधीनगर, 13 सितंबर (वार्ता) गुजरात के गांधीनगर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान शुक्रवार को नदी में डूबने से आठ लोगों की मौत हो गयी।

अग्निश्मन विभाग के कर्मी ने बताया कि देहगाम तालुका के वासणा सोगठी गांव के निकट मेश्वो नदी में नौ लोग अपराह्न गणेश विसर्जन कर रहे थे। इस दौरान आठ लोग डूब गए। इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आठ लोगों के शव नदी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Post

कॉन्फ्रेंस में दिए निर्देशों का रिजल्ट मैदानी स्तर पर दिखना चाहिए : साय

Fri Sep 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email रायपुर, 13 सितंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों से कहा है कि कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों का रिजल्ट कल से ही मैदानी स्तर पर दिखना शुरू हो जाए। […]

You May Like