नयी दिल्ली 11 सितंबर (वार्ता) सरकार ने आर्थिक तौर पर बदहाल हो चुकी सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के विनिवेश को गति देने के उद्देश्य से उसकी पूंजीगत संपदाओं को एक विशेष कंपनी एयर इंडिया होल्डिंग्स कंपनी लिमिटेड में हस्तातंरित करने को अधिसूचित कर दिया है।
इस विशेष कंपनी को एयर इंडिया की चार सहायक इकाइयों, गैर कोर संपदाओं, पेंटिंग और विमाननों के साथ ही अन्य गैर परिचालित संपदा शामिल है।
एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सरकार ने अब इस एयरलाइन की पूरी संपदा एक कंपनी को सौंप दी है और यदि इसका विनिवेश नहीं हाेगा तो इसके पास कुछ भी नहीं बचेगा।
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इस संबंध में जारी अधिसूचना में कहा है कि यह अधिसूचना एक अप्रैल 2022 से प्रभावी होगी।
एयर इंडिया के विनिवेश के लिए वित्तीय बोली आमंत्रित की गयी है जिसकी अंतिम तिथि 15 सितंबर 2021 है। टाटा समूह इसके संभावित ग्राहकों सबसे प्रमुख है।
Next Post
अफगानों को सहायता पहुंचाने में तालिबान को शामिल करना महत्वपूर्ण: गुटेरेस
Sat Sep 11 , 2021
संयुक्त राष्ट्र,11 सितंबर (वार्ता/ शिन्हुआ) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शनिवार को कहा कि तालिबान को शामिल करना और अफगान लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करना मानवीय तबाही तथा आर्थिक मंदी दोनों से बचने के लिए महत्वपूर्ण है। श्री गुटेरेस ने तालिबान को ‘प्रभावी तरीके से’ शामिल करने […]

You May Like
-
September 19, 2021
14 वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर
-
December 30, 2022
खांसी की दूषित दवा की आरोपी मैरियन बायोटेक का संयंत्र बंद
-
December 10, 2021
चिली ने समलैंगिक विवाह को वैध बनाने वाले कानून को मंजूरी दी
-
January 7, 2022
43 वर्ष की हुयी विपाशा बसु